{"_id":"69da4c1108d32f399f0e95d2","slug":"video-keshav-prasad-deceased-persons-relocated-individuals-infiltrators-removed-from-voter-list-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"केशव प्रसाद बोलें- मतदाता सूची में मृतक, स्थानांतरित व घुसपैठियों के हटे नाम, विपक्ष कर रहा अनर्गल प्रलाप; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव प्रसाद बोलें- मतदाता सूची में मृतक, स्थानांतरित व घुसपैठियों के हटे नाम, विपक्ष कर रहा अनर्गल प्रलाप; VIDEO
आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट पर शनिवार को उतरने के बाद डिप्टी सीएम सीएम केशव प्रसाद मौर्य बड़सरा खालसा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक के आवास पर उनके पिता स्व. राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
यहां मीडिया से बात करते करते हुए उन्होंने मतदाता सूची (एसआईआर) को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों को निराधार बताते हुए कहा कि विपक्ष नियम-कानून के तहत काम नहीं कर रहा है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में केवल मृतक, स्थानांतरित और कुछ घुसपैठियों के नाम ही हटाए गए हैं। यदि इसके बावजूद किसी का नाम छूट गया है, तो उसके लिए फॉर्म-6, संशोधन के लिए फॉर्म-7 और 8 की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा कर रही है और अपने समर्थकों को सही प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रेरित नहीं कर रही है। भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठन है, जो बूथ स्तर तक सक्रिय है और जिन क्षेत्रों में समर्थकों के नाम सूची से कटे हैं, उन्हें पुनः जुड़वाने का कार्य किया जाएगा।
धुरंधर पोस्टर विवाद पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे अपराधियों को संरक्षण किसने दिया, यह जनता भली-भांति जानती है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद पार्टी ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए। वहीं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण लागू किया गया है, जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वहां भी भाजपा का कमल खिलने जा रहा है। वहीं ओम प्रकाश राजभर द्वारा निषाद पार्टी की सीट मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन का विषय है, जिस पर चुनाव के समय निर्णय लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।