{"_id":"69da4c2110ffbde2f50573ba","slug":"video-major-uproar-between-principal-and-teacher-at-inter-college-in-azamgarh-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच जमकर बवाल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच जमकर बवाल, VIDEO
श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार सुबह प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा और शिक्षक जामवंत निषाद के बीच कार्यालय के सामने जमकर गाली-गलौज एवं तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए विद्यालय का कार्य प्रभावित रहा।
प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि विद्यालय की छवि खराब करने के उद्देश्य से कुछ लोग मिलकर लगातार माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। उनका कहना है कि शिक्षक जामवंत निषाद शिक्षक संघ की राजनीति के तहत कुछ शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय का वातावरण खराब कर रहे हैं। वहीं, शिक्षक जामवंत निषाद ने प्रधानाचार्य पर समाजसेवियों से प्राप्त धनराशि का हिसाब न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन जर्जर स्थिति में है। छात्रों के लिए शौचालय, वाचनालय समेत मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यदि एकत्रित करीब 10 लाख रुपये से निर्माण कार्य कराया जाता तो छात्र-छात्राओं को लाभ मिलता। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभिभावक-शिक्षक संघ की धनराशि से कराए गए कार्यों की मुख्यमंत्री पोर्टल, कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसडीएम लालगंज और विभागीय स्तर पर जांच कराई जा चुकी है, जिसमें सभी कार्य सही पाए गए थे। इसके बावजूद बार-बार विवाद खड़ा किया जा रहा है। घटना के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य ने देवगांव कोतवाली में लिखित तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। वहीं, शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंचे और जामवंत निषाद का पक्ष रखते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और पुलिस जांच में जुटी हुई है। देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि शिक्षकों का फंड का मामला है। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। दोनों पक्षों में सिर्फ विवाद हुआ है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिक्षक मेरे ऊपर जो आरोप लगा रहे वह बिलकुल गलत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।