{"_id":"69cb69f6280027f9ff0136b6","slug":"video-bharaica-ka-kataranayaghata-ma-mal-10-varashhaya-nara-hatha-ka-shava-jaca-jara-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के कतर्नियाघाट में मिला 10 वर्षीय नर हाथी का शव, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के कतर्नियाघाट में मिला 10 वर्षीय नर हाथी का शव, जांच जारी
यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया बीट क्षेत्र में मंगलवार को सुबह वन विभाग की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान एक नर हाथी का शव मिला। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि सुबह वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम नियमित गश्त पर निकली थी। इसी दौरान संरक्षित वन क्षेत्र के अंदर करीब 10 वर्षीय नर हाथी का शव पड़ा मिला। टीम ने तुरंत इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी। इसके बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर आर. राजामोहन और प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पशु चिकित्सकों की टीम ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए बरेली स्थित प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की है। ताकि, मौत का सही कारण पता लगाया जा सके।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले करीब ढाई महीने से इस इलाके में हाथियों की गतिविधि काफी बढ़ गई है। ऐसे में किसी बीमारी, आपसी संघर्ष या अन्य कारणों से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
घटना के बाद वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। आसपास के जंगलों में निगरानी तेज कर दी गई है। हाथी विशेषज्ञ अभिषेक ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि इस समय इलाके में हाथियों का झुंड सक्रिय है, इसलिए लोग खासकर सड़कों पर आते-जाते समय सावधानी बरतें। जंगल के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।