{"_id":"69cb833e40c6e203120a7c2b","slug":"video-bharaica-ka-rapaiidaha-ma-rama-katha-ma-shava-vavaha-parasaga-ka-haaa-bhavaparanae-varanaena-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के रुपईडीहा में राम कथा में शिव विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के रुपईडीहा में राम कथा में शिव विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
बहराइच के रुपईडीहा स्थित धर्मशाला में श्रीराम कथा चल रही है। इसमें कथा वाचिका मंजूलता ने शिव बारात और शिव विवाह के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान शिव की बारात अद्भुत और अलौकिक थी, जिसमें भूत-प्रेत, गण, सांप और विचित्र स्वरूप वाले गण शामिल थे। इस अनोखी बारात को देखकर माता पार्वती की सखियाँ भी आश्चर्यचकित हो उठीं।
कथा वाचिका ने कहा कि “सुर, नर, मुनि सबकी यही रीति, स्वार्थ लागि करे सब प्रीति” के माध्यम से यह समझाया गया कि संसार में अधिकांश लोग स्वार्थवश ही प्रेम करते हैं। वहीं “अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे, तो हम कैसे भव से लगेगे किनारे” के जरिए भगवान से निष्कपट भक्ति और समर्पण का संदेश दिया गया।
उन्होंने शिव विवाह प्रसंग में सती के त्याग और भगवान शिव के अपमान की कथा का भी उल्लेख करते हुए बताया कि यह प्रसंग त्याग, धैर्य और सच्चे प्रेम की प्रेरणा देता है। कथा में यह भी बताया गया कि जीवन में खुशी आने पर अत्यधिक उत्साह नहीं करना चाहिए, क्योंकि दुःख अचानक आ सकता है।
कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में रतन अग्रवाल, चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, अनिल अग्रवाल, सुशील बंसल, बलराम मिश्रा, कृष्णामोहन सिंह, रामचंद्र अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, नरेश मित्तल, महेश मित्तल, गोपाल अग्रवाल, रामकुमार वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।