{"_id":"67657bc5552d16873508a011","slug":"video-e-rickshaw-overturned-trying-overtake-in-ballia-screaming-five-people-injured","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार, पांच लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार, पांच लोग जख्मी
बैरिया के कस्बा स्थित शहीद स्मारक के सामने रानीगंज बाजार से बैरिया जा रही ई-रिक्शा ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। इससे ई-रिक्शा पर सवार पांच लोग घायल हो गए। ठेकहा निवासिनी कंचन (18) पुत्री राजकिशोर राम, उनकी माता जानकी देवी (60) बाजार से घर वापस जा रही थीं। वहीं, गोपालनगर निवासी यक्षी देवी (55) पत्नी श्रीनाथ यादव अपनी बेटी निशा यादव (28) के साथ बलिया जाने के लिए बैरिया बस स्टैंड ई-रिक्शा से जा रही थीं। गोपालनगर की रीता (24) पुत्री विजय यादव भी बैरिया जा रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा पहले निकलने के चक्कर में पलट गया। सभी घायलों का इलाज शहीद स्मारक के सामने एक निजी अस्पताल में हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।