{"_id":"69aa76af7d1cccb586044fec","slug":"video-policemen-played-holi-with-great-enthusiasm-in-police-lines-soldiers-were-seen-immersed-in-colors-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, रंगों में डूबे दिखे जवान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, रंगों में डूबे दिखे जवान; VIDEO
होली पर्व सकुशल संपन्न कराने के बाद दूसरे दिन पुलिस लाइन के त्रिपाठी हाल में बृहस्पतिवार को पुलिस होली मिलन सामारोह का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा फूल व गुलाल की होली खेली गई। सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी के अलावा पुलिसकर्मी के साथ होली खेली। एक-दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर, गले मिलकर खेली गयी होली, सभी ने धूम धाम से मनाई होली, होली के गानों पर पुलिस के जवानों ने किया डांस। इसके अलावा सभी थानों पर जवानों ने होली खेली।
होली के पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। रंगों के साथ-साथ कीचड़ और पानी में भी पुलिसकर्मी मस्ती करते नजर आए। एक-दूसरे को रंग लगाकर और कपड़े फाड़कर साथियों ने होली की खुशियां साझा कीं। होली के मौके पर पुलिस लाइन मैदान में खास व्यवस्था की गई थी। एक दूसरे के कपड़ा फाड़ दिया। होली खेलते समय पुलिसकर्मी अपने साथियों को उठाकर किचड़ भरे पानी में डालते नजर आए। पानी और कीचड़ में सराबोर पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते हुए उत्साह के साथ होली मनाते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और जमकर मस्ती की। कई पुलिसकर्मी कीचड़ में लथपथ होकर भी ठहाके लगाते दिखाई दिए। त्योहार के मौके पर पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया। इस दौरान बाहरियों का प्रवेश बांधित रहा। जीआरपी बैरक में भी जवानों ने डीजे की धूम पर रंगों से सराबोर नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।