{"_id":"6a75dc57415c5a2d9605a5dc","slug":"video-blramapara-ma-bhama-pajana-ka-satha-jharakhada-ovarabraja-ka-naramanae-shanpr-jama-sa-malga-rahata-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में भूमि पूजन के साथ झारखंडी ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में भूमि पूजन के साथ झारखंडी ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी राहत
बलरामपुर में झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर लंबे समय से प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण की शुरुआत कराई।
नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि ओवरब्रिज क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। इसके निर्माण से लोगों को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रही है।
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, पंडित अटल बिहारी वाजपेई स्वशासी मेडिकल कॉलेज, रिंगरोड, बाईपास एवं ओवरब्रिज निर्माण से जिले का तेजी से विकास होगा। नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि यह परियोजना नगर क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रतिदिन हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि सड़क, पुल और ओवरब्रिज जैसी परियोजनाएं विकास को नई गति देती हैं और आमजन का जीवन आसान बनाती हैं। कार्यक्रम में उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, पंकज सिंह, मनोज तिवारी, हेमंत जायसवाल, शक्ति सिंह, महिपाल चौधरी, गोविंद सोनकर, राधेश्याम वर्मा, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, डॉ. अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह बैस उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल, सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश वर्मा, इंजीनियर आलोक शुक्ला एवं तेज यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।