{"_id":"68e38aa5267b6423c50ea36f","slug":"video-dussehra-fair-concludes-with-effigy-burning-in-bareilly-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में पुतला दहन के साथ दशहरा मेले का समापन, काजल बनीं मेला क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में पुतला दहन के साथ दशहरा मेले का समापन, काजल बनीं मेला क्वीन
रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से बरेली क्लब मैदान पर आयोजित दशहरा मेले के आखिरी दिन रविवार देर रात काजल को मेला क्वीन चुना गया। सोनम वर्मा फर्स्ट तो साक्षी सेकंड रनरअप रहीं। स्वयं प्रतिभा राउंड, कैटवॉक, विभिन्न सामाजिक और वर्तमान परिस्थितियों पर पूछे गए सवालों के जवाब के आधार पर निर्णायक मंडल ने मेला क्वीन का चयन किया। डांस बरेली डांस ग्रुप कंपटीशन में फंकीज को पहला, अरुणिमा राज को दूसरा, नित्या जायसवाल व सुचिता गंगवार को तीसरा स्थान मिला। दशहरा मेले के अंतिम दिन का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया। शहरवासियों ने स्टालों पर जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। बॉलीवुड सिंगर पूजा ठाकरे ने देखा जो तुझे यार, दिल में बाजी गिटार... आदि गाने गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्प्रिंग पोटैटो, अमेरिकन भुट्टा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कपड़ों आदि के स्टॉल पर लोगों की भीड़ रही। मेले में विभिन्न उत्पादों के 150 स्टाल लगाए गए थे। मेले में पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारीक ने मेले की तारीफ करते हुए आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। सीडीओ ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। रात 10:30 बजे मैदान पर लगे रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया तो पंडाल श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिसे लोगों ने कैमरों में कैद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।