{"_id":"6a03206f9f8741ec4f0e3e54","slug":"video-bijnor-light-rain-accompanied-by-strong-winds-relief-from-heat-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली राहत, फसलों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली राहत, फसलों को होगा फायदा
बिजनौर जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ की टहनियां भी टूटकर गिर गईं। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक जिले में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए भी लाभदायक साबित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।