{"_id":"6998503524919063dd06bff9","slug":"video-couple-working-in-the-field-injured-in-attack-by-wild-boars-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जंगली सुअरों के हमले से खेत में काम कर रहे दंपती जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जंगली सुअरों के हमले से खेत में काम कर रहे दंपती जख्मी
चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र के राजपथ वन रेंज के अंतर्गत नसरथा गांव में बुधवार की देर शाम सिवान में घास काटते समय धनराज पासवान (70) और उनकी पत्नी रामरती देवी (65) पर जंगली सुअरों ने हमला बोल दिया। सुअरों हमले से दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने पर सुअर वहां से भागे।
वन क्षेत्र से सटे गांवों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कभी अजगर गांव में पहुंच रहा है तो कभी मगरमच्छ। इसी क्रम में बुधवार की शाम नसरथा गांव निवासी धनराज पासवान और उनकी पत्नी रामरती गांव के समीप ही घास काटने गए थे। इसी बीच जंगली सुअरों के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे दोनों संभल भी नहीं सके और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में जंगली सुअर के आतंक का भय बना हुआ है। इस संबंध में राजपथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद वन कर्मियों की टीम को गांव के पास और संभावित ठिकानों पर जंगली सूअर की खोज के लिए सक्रिय कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।