{"_id":"66d3180399cd8772a00daf37","slug":"video-katori-village-of-chandauli-won-trophy-in-kabaddi-pachfedwa-runner-up-audience-boosted-morale","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कबड्डी में कटोरी गांव ने जीती ट्राफी, पचफेड़वा उपविजेता, दर्शकों ने बढ़ाया मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कबड्डी में कटोरी गांव ने जीती ट्राफी, पचफेड़वा उपविजेता, दर्शकों ने बढ़ाया मनोबल
क्रीड़ा भारती चंदौली काशी प्रांत की ओर राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को पचफेड़वा कटोरी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्यअतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव पीपी यादव व क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डॉ.आनंद श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कटोरी व पचफेड़वा एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें कटोरी की टीम विजेता व पचफेड़वा उपविजेता रहा। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी दिया। इस मौके पर डॉ.आनद श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में मेजर ध्यानचंद जैसा खिलाड़ी जन्म लेना मुश्किल है जिन्होंने हिटलर के भी प्रस्ताव को ठुकरा दिया और देश को ओलंपिक में भी मेडल दिलवाया। कार्यक्रम में अशोक केसरी, पंकज कुमार बिंद, वीरेंद्र आर्य, शरद प्रताप आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।