{"_id":"69be50e1352b9d45bc0d3878","slug":"video-gada-brasha-sa-janajavana-parabhavata-fasal-ka-nakasana-72-ghata-ma-tharaja-karae-shakayata-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान- 72 घंटे में दर्ज कराएं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान- 72 घंटे में दर्ज कराएं शिकायत
शनिवार की सुबह हुई बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह रास्तों में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
वहीं, जिले में बेमौसम बारिश के कारण गेहूं, मसूर व सरसों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फसलें गिर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और उन्हें आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है।
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि यदि उनकी गेहूं, मसूर एवं सरसों की फसल को क्षति हुई है और उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है, तो वे शीघ्र इसकी सूचना दें।
किसानों को निर्देशित किया गया है कि फसल नुकसान होने की स्थिति में बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज कराएं। यदि टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज नहीं हो पा रही है, तो किसान बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, संबंधित बैंक शाखा या जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक कार्यालय गोंडा में लिखित सूचना दे सकते हैं। सूचना देते समय किसानों को अपनी खतौनी, बैंक पासबुक और आधार कार्ड साथ में प्रस्तुत करना होगा, ताकि नियमानुसार जांच कर प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।