{"_id":"6a102b3fb356dce133028fd9","slug":"video-video-rajagara-mal-ma-198-yavao-ka-mal-nakara-398-yavaka-yavataya-na-karaya-tha-pajakaranae-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोजगार मेले में 198 युवाओं को मिली नौकरी, 398 युवक युवतियों ने कराया था पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोजगार मेले में 198 युवाओं को मिली नौकरी, 398 युवक युवतियों ने कराया था पंजीकरण
राजकीय आईटीआई, मनकापुर में शुक्रवार को एकदिवसीय रोजगार मेला और कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें एलएनटी, पुखराज, स्टार यूनियन, एक्सडी, डस्की स्टालिन सिस्का इलेक्ट्रिकल स्टारग्रुप, सूर्या कंस्ट्रक्शन, आन्या स्किल, अन्नपूर्णा रिक्रूटमेंट और रव्या वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल थीं।
देवीपाटन मंडल के सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह और जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य उपस्थित रहे। सेवायोजन स्टाफ और आईटीआई मनकापुर के स्टाफ भी मौजूद थे। मेले में कुल 398 बेरोजगार युवक व युवतियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 198 बच्चों को कंपनियों द्वारा अंतिम रूप से चयनित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।