{"_id":"69c6555db77e69bba60925b6","slug":"video-kanpur-intermediate-student-riding-moped-killed-collision-with-truck-companion-critically-injured-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बेकाबू पिकअप ने मोपेड सवार छात्रों को रौंदा, एक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बेकाबू पिकअप ने मोपेड सवार छात्रों को रौंदा, एक की मौत, साथी गंभीर
कानपुर देहात झींझक-मंगलपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
हादसा दोपहर करीब पौने दो बजे झींझक नगर के नीमझाल पुलिया के पास हुआ। नेहरू नगर निवासी अंश सिंह (18) पुत्र बलराम सिंह अपने साथी कृष्णा गुप्ता (18) के साथ किसी काम से मोपेड पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। सीएचसी झींझक के डॉ. शिरोमणि सिंह ने अंश को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र इंटर का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची मां कंचन देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।