{"_id":"69bfa16cc2fa3149590b5b6f","slug":"video-kanpur-lpg-shortage-hits-students-rising-costs-disrupt-food-and-daily-life-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे छात्र, महंगी गैस ने बिगाड़ा खाना और बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे छात्र, महंगी गैस ने बिगाड़ा खाना और बजट
कानपुर के छपेडा पुलिया इलाके में आजमगढ़ समेत कई जिलों से आकर पढ़ाई कर रहे छात्र इन दिनों गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं। ये छात्र किराए पर कमरों में रहकर खुद खाना बनाते हैं, लेकिन गैस के बढ़ते दाम और सिलिंडर की कमी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।
छात्रों का कहना है कि पहले छोटे सिलिंडर में करीब 100 रुपये में गैस भरवा लेते थे, लेकिन अब वही गैस उन्हें करीब 300 रुपये प्रति किलो तक पड़ रही है, जिससे उनका बजट बिगड़ गया है और ठीक से भोजन बनाना भी मुश्किल हो गया है।
वहीं छपेडा पुलिया निवासी मोहम्मद सोहेल, जो अनुराग हॉस्पिटल के पास फास्ट फूड की दुकान चलाते थे, बताते हैं कि होली के बाद से उनकी दुकान बंद पड़ी है। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहा, जिसकी वजह से न केवल उनका घर प्रभावित हुआ है बल्कि छात्रों को भी सस्ता और आसान खाना नहीं मिल पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।