{"_id":"6a5f70a3232cd12c070a9820","slug":"video-pollution-department-collects-samples-of-chromium-waste-dumped-in-purvamir-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुरवामीर में फेंके गए क्रोमियम कचरे का प्रदूषण विभाग ने लिया सैंपल, खंगाले जाएंगे हाईवे के कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवामीर में फेंके गए क्रोमियम कचरे का प्रदूषण विभाग ने लिया सैंपल, खंगाले जाएंगे हाईवे के कैमरे
महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर गांव में खुले में फेंके गए क्रोमियम युक्त जहरीले कचरे की जांच अब तेज हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम सोमवार को मौके पर पहुंची और हरे रंग के मलबे के साथ-साथ पास में भरे पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के डॉक्टर रजनीश ने जांच के बाद बताया कि यह केमिकल बेहद खतरनाक है।
उनके अनुसार यह न सिर्फ मानव जीवन के लिए घातक है बल्कि भूजल को भी दूषित कर सकता है।
इसके संपर्क में आने से त्वचा, सांस और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
अधिकारियों ने पास में बने फार्म हाउस और आसपास घर बनाकर रह रहे लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों को पकड़ा जा सके।
इसके साथ ही स्थानीय महाराजपुर थाने और चौकी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस क्षेत्र में इस तरह की कोई फैक्ट्री संचालित नहीं है।
आशंका है कि यह जहरीला मलबा गैर जनपद से लाकर रात के अंधेरे में यहां डाला गया है। इसको लेकर उस जनपद के प्रशासन को भी पत्र लिखा गया है। बोर्ड ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ पर्यावरण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जांच को पुख्ता करने के लिए प्रदूषण विभाग ने एनएचएआई को भी चिठ्ठी जारी करने की बात कही है, ताकि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा सके। इससे यह पता चल सकेगा कि घटना वाले दिन किस वाहन से आकर यहां कचरा डाला गया था।
ग्रामीणों ने प्रदूषण विभाग की इस कार्रवाई पर राहत जताई है और मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह जहरीला कचरा फेंकने की हिम्मत न कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।