{"_id":"6a26b96dc128c0dfaf00374c","slug":"video-flood-division-should-complete-the-repair-work-by-june-20-every-year-dm-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाढ़ खंड हर साल में 20 जून कर पूरे करवा ले मरम्मत के कार्य:DM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ खंड हर साल में 20 जून कर पूरे करवा ले मरम्मत के कार्य:DM
जिले में संभावित बाढ़ आपदा की तैयारियों को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सभी विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बाढ़ सुरक्षा एवं राहत कार्यों की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने तहसील खड्डा एवं तमकुहीराज के बाढ़ प्रभावित गावों में 20 जून तक अनिवार्य रूप से बाढ़ चौपालों का आयोजन करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों पर जिम्मेदारों के द्वारा किए गए प्रयासों की विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार करने को कहा। बताया कि राहत सामग्री की उपलब्धता को लेकर ई-टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसका टेंडर 22 जून को खोला जाएगा। बाढ़ खंड को निर्देशित करते हुए कहा कि 20 जून तक सभी मरम्मत वाले काम अनिवार्य रुप से पूरे करवा लिए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।