{"_id":"69cb9cb804217cdbd30c20d0","slug":"video-up-board-evaluation-becomes-challenge-in-mathura-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो दिन में यूपी बोर्ड की 1.94 लाख कॉपियों के मूल्यांकन की चुनौती, हिंदी के शिक्षक कम होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो दिन में यूपी बोर्ड की 1.94 लाख कॉपियों के मूल्यांकन की चुनौती, हिंदी के शिक्षक कम होने से दिक्कत
यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा करना अब बड़ी चुनौती होगी। आगरा में आवंटित 7.47 लाख कॉपियों में से 5.52 लाख का मूल्यांकन हो चुका है जबकि 1.94 लाख कॉपियां शेष हैं। सीमित समय और हिंदी परीक्षकों की कमी से स्थिति कठिन हो गई है। एक अप्रैल को मूल्यांकन कार्य समाप्त किया जाना था। मूल्यांकन के लिए अब केवल दो दिन बचे हैं। जिले में 1,94,148 कॉपियां बची हुई हैं। अब तक पांच केंद्रों पर 5,52,862 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है, कुल 7,47,010 कॉपियां आवंटित थीं। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में 20,917, आरबीएस में 22,158, नेशनल मॉडल स्कूल में 7,624, एमडी जैन इंटर कॉलेज में 10,912 और नगर निगम इंटर कॉलेज में 15,812 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। सूत्रों का कहना है कि एक शिक्षक प्रतिदिन अधिकतम 45 कॉपियां ही जांच सकता है, जिससे शेष काम को समय पर पूरा कर पाना मुश्किल है। सबसे बड़ी समस्या हिंदी विषय में है, शिक्षकों की कमी के कारण कॉपियों का ढेर लगा हुआ है। अकेले आरबीएस केंद्र पर 33 हजार से अधिक कॉपियां लंबित हैं। इसके अलावा राजकीय इंटर काॅलेज, नगर निगम इंटर काॅलेज, नेशनल माॅडल स्कूल में भी काफी काॅपियां शेष हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त परीक्षक लगाए जाएंगे, ताकि मूल्यांकन समय से पूरा हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।