{"_id":"6a61ffc99cf5679fa70642ed","slug":"video-central-government-should-regularize-the-tenure-of-assistant-commissioners-of-income-tax-jp-singh-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार सहायक आयकर आयुक्तों की अवधि नियमित करे - जेपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार सहायक आयकर आयुक्तों की अवधि नियमित करे - जेपी सिंह
मुरादाबाद। आयकर राजपत्रित सेवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जेपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार प्रोन्नत सहायक आयकर आयुक्तों की सेवा तदर्थ मानती है। इस सेवा अवधि को नियमित सेवा रूप में केंद्र सरकार को जोड़ना चाहिए। इस मामले को हल कराने के लिए संगठन प्रयासरत है।
आयकर राजपत्रित सेवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जेपी सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को आयकर भवन पहुंचकर बैठक की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने आयकर विभाग एवं अधिकारियों से जुड़े कई ज्वलंत विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभाग के पुनर्संरचना, वर्ष 2014 से 2019 तक प्रोन्नत सहायक आयकर आयुक्तों की तदर्थ सेवा अवधि को नियमित सेवा के रूप में गणना किए जाने की केंद्र सरकार से मांग की। बताया कि बगैर लैपटॉप से आयकर विभाग के कार्य नहीं हो सकते हैं। इस मामले में सभी विभागीय अधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराना होगा। आयकर अधिकारियों की अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संगठन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर उसे ठीक कराने का प्रयास कर रहा है। इस मामले में अधिकारियों को एकजुट होकर सतत एवं सकारात्मक संघर्ष करना होगा। संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता है। बैठक का संचालन बदायूं के आयकर अधिकारी अरूण जायसवाल ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ विवेक वरूण , गौरव प्रकाश, रविकांत आए थे। इस दौरान मुरादाबाद के आयकर अधिकारी सुरेन्द्र पाल, रवीन्द्र कुमार, जीतेन्द्र कुमार मीना, संदीप अग्रवाल के साथ आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ हल्द्वानी एवं बरेली प्रभार के अधिकारियों ने स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।