{"_id":"6a2e6e1278e438851f05026f","slug":"video-minister-in-charge-held-a-public-meeting-and-listened-to-grievances-in-shahjahanpur-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री ने लगाई चौपाल, सरकार की उपलब्धियां गिनाई, समस्या भी सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री ने लगाई चौपाल, सरकार की उपलब्धियां गिनाई, समस्या भी सुनीं
Mukesh Kumar
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:32 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शनिवार रात को सिंधौली के ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी निजी और सार्वजनिक समस्याओं को सुना। यह चौपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। मंत्री ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम’ पर आधारित समेकित जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान के तहत आयोजित चौपाल में जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने ग्रामीणों को विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान मंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नवजात को अन्नप्रास कराकर पोषण के महत्व पर भी जोर दिया। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।