{"_id":"69b56368f44b02bf2f0d26d8","slug":"video-sharavasata-ma-jagal-ma-mal-tha-gavasha-ka-avashashha-garamanae-ma-aakarasha-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में जंगल में मिले दो गोवंशों के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में जंगल में मिले दो गोवंशों के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश
यूपी के श्रावस्ती में मल्हीपुर क्षेत्र के औसानकुटी जंगल क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो गोवंशों के अवशेष मिलने से तनाव की स्थित बन गई। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गोवंश का अवशेष मिलने की सूचना पर सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जांच की।
हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के मुरावनपुरवा निवासी कैलाशनाथ यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनका छोटा भाई रमेश जंगल के पास गोवंश चरान गए थे। इस दौरान उनका एक गोवंश जंगल में खो गया, जिसकी तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान शनिवार की सुबह गोवंश का अवशेष जंगल में मिला। वहीं, पास में एक और गोवंश के कुछ अवशेष मिले। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ सतीश कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।