Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shravasti News
›
VIDEO: अलंकार अग्निहोत्री ने इकौना तहसील परिसर में किया प्रदर्शन, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के सम्मेलन को अनुमति न मिलने से आक्रोश
{"_id":"6a26b9970f0c4ca0570d40ce","slug":"video-video-alkara-a-ganahatara-na-ikana-tahasal-parasara-ma-kaya-paratharashana-rashhataraya-athhakara-maraca-ka-samamalna-ka-anamata-na-malna-sa-aakarasha-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अलंकार अग्निहोत्री ने इकौना तहसील परिसर में किया प्रदर्शन, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के सम्मेलन को अनुमति न मिलने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अलंकार अग्निहोत्री ने इकौना तहसील परिसर में किया प्रदर्शन, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के सम्मेलन को अनुमति न मिलने से आक्रोश
इकौना, श्रावस्ती। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली। इसके विरोध में सोमवार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री अपने समर्थकों के साथ इकौना तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।
मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन आठ जून को गिलौला स्थित किसान इंटर कॉलेज में होना था। पदाधिकारियों ने पहले ही अनुमति के लिए आवेदन किया था। हालांकि, प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी और पुलिस ने नोटिस जारी किया। इससे सम्मेलन स्थगित करना पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अलंकार अग्निहोत्री की एसडीएम से तीखी नोकझोंक भी हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को राजनीतिक भेदभाव के तहत रोका गया है। अग्निहोत्री ने कहा शांतिपूर्ण कार्यक्रमों की अनुमति न देना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है। मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनुमति न दिए जाने के कारणों को सार्वजनिक करने की मांग की।
उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट जवाब मांगा और निर्णय पर पुनर्विचार की अपील की। इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। तहसील परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।