{"_id":"6a2400969762ccf65400f847","slug":"video-satapara-ma-ghagharaya-natha-ma-majatha-ha-dalfana-athhakaraya-ka-anamata-ka-btha-haga-rasakaya-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में घघरिया नदी में मौजूद हैं डॉल्फिन, अधिकारियों की अनुमति के बाद होगा रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में घघरिया नदी में मौजूद हैं डॉल्फिन, अधिकारियों की अनुमति के बाद होगा रेस्क्यू
सीतापुर में लहरपुर के चंदेसुवा के निकट घघरिया नदी में डॉल्फिन देखे जाने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने डॉल्फिन को रेस्क्यू करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद रेस्क्यू किया जाएगा।
वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने टीम के साथ नदी में डॉल्फिन के प्रवास स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित वन कर्मियों को सजग और सचेत रहने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने बताया कि डॉल्फिन एक राष्ट्रीय जलीय जीव है। वन कर्मियों द्वारा उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है। उसे सुरक्षित प्रवास में छोड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
घघरिया नदी में डॉल्फिन के प्रवास स्थल पर बहुत गहरा पानी भरा हुआ है और वह इस पानी में प्रवास कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीन-चार दिनों से डॉल्फिन को इसी स्थल पर देखा जा रहा है। शुक्रवार को इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई थी। इसके चलते वन कर्मियों द्वारा लगातार डॉल्फिन की निगरानी की जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने डॉल्फिन को सुरक्षित प्रवास में छोड़े जाने की मांग की है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि डॉल्फिन को शिकारियों से खतरा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।