{"_id":"69bfa4a0bbd2ed31ad077e72","slug":"video-darshan-of-maa-shringar-gauri-at-kashi-vishwanath-dham-prayers-offered-for-world-peace-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम में मां श्रृंगार गौरी के दर्शन, विश्व शांति की कामना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम में मां श्रृंगार गौरी के दर्शन, विश्व शांति की कामना, VIDEO
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम स्थित मां श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसी क्रम में हिन्दुवादी नेता गुलशन कूपर और पुनीत जेटली पागल बाबा ने भी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
दोनों नेताओं ने मां श्रृंगार गौरी के समक्ष माथा टेककर विश्व शांति, देश की उन्नति और सनातन धर्म की समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां गौरी की कृपा से समाज में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि काशी की यह परंपरा आस्था और विश्वास का अद्भुत प्रतीक है, जो देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।
दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे परंपराओं का सम्मान करते हुए अनुशासन के साथ धार्मिक आयोजनों में भाग लें। नवरात्रि के इस विशेष दिन पर मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु जयकारों के साथ मां के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।