{"_id":"69bf8f74503cf65cf90b643d","slug":"video-procession-sets-out-for-darshan-of-mata-shringar-gauri-on-chaturthi-large-number-of-women-participate-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चतुर्थी पर माता श्रृंगार गौरी दर्शन को निकली शोभायात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थी पर माता श्रृंगार गौरी दर्शन को निकली शोभायात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल; VIDEO
पवित्र चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित माता शृंगार गौरी के दर्शन हेतु आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोला गया। विदित हो कि न्यायालय से वर्षभर में केवल एक बार दर्शन पूजन की अनुमति मिली हैं। नियमित पूजन के लिए न्यायालय में हिंदू पक्ष की ओर से केश लड़ रही चारों वादिनी महिलाओं ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ दर्शन पूजन किया।मैदागिन गुरु गोरक्षनाथ मंदिर से निकले शोभायात्रा में महिलाएं पीले एवं लाल परिधान में धर्म ध्वजा थामे जयजयकार करते हुए विश्वनाथ धाम पहुंची। मार्ग पर्यंत हर हर महादेव, देवी के जयकारे गूंज रहे थे। हाथों में पूजन व शृंगार सामग्री लिए सभी महिला वादिनी चैती व पचरा गीतों का स्वरबद्ध गायन कर रही थीं। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गयी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।