{"_id":"6a61d5d42eb7075283080bb2","slug":"video-video-ithara-nagara-kashhatara-sathata-isamailgaja-ma-saugdhaka-ka-eka-bugdha-hasasa-thhasa-lga-na-khatha-ha-ka-brakadaga-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित इस्माइलगंज में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसा, लोगों ने खुद ही की बैरीकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित इस्माइलगंज में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसा, लोगों ने खुद ही की बैरीकेडिंग
राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित इस्माइलगंज में देर रात अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। व्यस्त मार्ग पर सड़क धंसने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। रात के अंधेरे में किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत संबंधित विभाग और अधिकारियों को सूचना दी।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सूचना देने के घंटों बाद भी नगर निगम या संबंधित निर्माण विभाग से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या टीम मौके पर नहीं पहुंची। प्रशासन की इस अनदेखी से नाराज लोगों को खुद ही हादसों को रोकने के लिए गड्ढे के आसपास अस्थायी बैरिकेडिंग और चेतावनी के निशान लगाने पड़े।
क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना तुरंत धंसी सड़क की मरम्मत कराई जाए और मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।