{"_id":"69bfceab90c79ba6bc05b1bb","slug":"video-accused-in-firing-incident-at-rohit-shetty-house-nabbed-in-agra-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास शूटर प्रदीप उर्फ गोलू पंडित को मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ ने बाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। लारेंस बिश्नोई के सुर्खियों में आने के बाद से ही वह गैंग से जुड़ा था और उसने बीहड़ में शूटर भी तैयार किए। प्रदीप उर्फ गोलू पंडित की उम्र सिर्फ 23 वर्ष है। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के समय वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गैंग के इंटरनेशनल वांटेड शुभम लोनकर से जुड़ा था। उन्हें देख कर कम समय में नाम और धन कमाने के लिए उसने अपराध की राह चुनी। प्रदीप ने 31 दिसंबर की रात मुंबई में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की थी। बॉलीवुड में लॉरेंस के नाम की दहशत फैलाने के लिए शुभम लोनकर ने वारदात की पटकथा लिखी थी। कहा जाता है कि मासूम दिखने वाला प्रदीप कभी भी रुपयों के लिए किसी को भी मार सकता है। एसटीएफ की आगरा यूनिट के प्रभारी निरीक्षक आकाश सिंह को उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।