{"_id":"69bfceb7eb70a8a1f1094fb1","slug":"video-youth-flees-village-due-to-intimidation-by-bullies-fir-registered-against-four-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दबंगों की दहशत से युवक ने छोड़ा गांव, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दबंगों की दहशत से युवक ने छोड़ा गांव, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आगरा के बाह क्षेत्र के समोखीपुरा गांव में दबंगों के खौफ और जानलेवा धमकी के चलते एक युवक को अपना पैतृक घर और गांव छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। गाली-गलौज का विरोध करने पर गांव के ही चार लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे गांव में न रहने देने का फरमान सुना दिया। दहशतजदा युवक अब अपना घर छोड़कर अहमदाबाद चला गया है। पीड़ित अरुण कुमार के पिता वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना 3 मार्च की रात करीब 8 बजे की है। उनका पुत्र अरुण गांव स्थित माता के मंदिर पर बैठा था, तभी गांव के ही सुभाष, रमेश, सुमित और मोहित वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे।जब अरुण ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो दबंग आगबबूला हो गए। उन्होंने अरुण को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर हमारा कहना नहीं माना, तो तुझे गांव में रहने नहीं देंगे। मारपीट में घायल अरुण का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण तो कराया, लेकिन आरोपियों की धमकी से वह इतना डर गया कि उसने गांव में रहना असुरक्षित समझा। दहशत के कारण वह अपना घर-बार छोड़कर काम की तलाश में अहमदाबाद (गुजरात) चला गया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।