{"_id":"6a2d391c139d3e72f5071692","slug":"video-abdakaranagara-ma-belo-ka-janakara-ka-bna-matathata-saca-sa-gayab-ha-gae-443-nama-garamanae-ma-narajaga-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बीएलओ की जानकारी के बिना मतदाता सूची से गायब हो गए 443 नाम, ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बीएलओ की जानकारी के बिना मतदाता सूची से गायब हो गए 443 नाम, ग्रामीणों में नाराजगी
अंबेडकरनगर में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जलालपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खानपुर हुसैनाबाद में मतदाता सूची से 443 मतदाताओं के नाम गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। इससे ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों में नाराजगी व्याप्त है। लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं बीएलओ अमित कुमार मिश्रा ने भी मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।
बीएलओ के अनुसार पंचायत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण के दौरान परिवर्तन, विलोपन एवं संशोधन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वर्ष 2025 की मतदाता सूची में लगभग 2800 मतदाता दर्ज थे। बाद में डुप्लीकेट प्रविष्टियों के सत्यापन और रिपोर्ट के आधार पर मतदाताओं की संख्या बढ़नी चाहिए थी लेकिन अंतिम प्रकाशित सूची में कुल 2357 मतदाता ही दर्ज किए गए हैं।
बीएलओ ने बताया कि अंतिम सूची से 443 मतदाताओं के नाम गायब हो गए हैं जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। कई मतदाता और संभावित प्रत्याशी लगातार फोन कर सूची में नाम न होने की शिकायत कर रहे हैं तथा नाम जोड़ने और सूची के पुनः संशोधन की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने निर्वाचन विभाग से त्रुटि की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम पुनः सूची में शामिल करने की मांग की है।
जलालपुर एसडीएम राहुल गुप्ता ने कहा कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से नाम कटने के प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।