{"_id":"69e36c340b2f1ef8c901794d","slug":"video-amatha-ma-samathhana-thavasa-ma-paugdhata-bl-eka-sal-sa-kata-raha-cakakara-fara-bha-naha-khal-haaa-cakamaraga-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में समाधान दिवस में पीड़ित बोला- एक साल से काट रहा चक्कर, फिर भी नहीं खाली हुआ चकमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में समाधान दिवस में पीड़ित बोला- एक साल से काट रहा चक्कर, फिर भी नहीं खाली हुआ चकमार्ग
अमेठी के गौरीगंज तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई की। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे पूरे ऊधौ पंडरी निवासी अर्जुन प्रसाद ने जिलाधिकारी संजय चौहान से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि सरकारी चकमार्ग खाली कराए जाने के लिए एक साल से चक्कर काटना पड़ रहा है। विपक्षी चकमार्ग पर अतिक्रमण किए हुए हैं। शिकायत के बावजूद राजस्व विभाग की टीम निस्तारण में आनाकानी कर रही है।
वहीं जामों कस्बा निवासी दयाराम शुक्ल ने बताया कि कस्बे में आरसीसी सड़क का निर्माण एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। सड़क निर्माण के समय उन्होंने अफसरों से दोनों तरफ नाली निर्माण कराए जाने की मांग की गई थी। आरोप है कि एक तरफ नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एक वर्ष से चक्कर काटने के बाद भी अब तक समस्या का निस्तारण होने के बजाय विभाग की ओर से गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारण किया जा रहा है। गौरीगंज के पठानपुर राजेश कुमार ने बताया कि विपक्षियों की ओर से सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण कर लिया गया है। बीते छह माह से वह पुलिस व राजस्व विभाग की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
गौरीगंज में आईं 38 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं मुसाफिरखाना में आईं 10 में से दो तो तिलोई में 29 में से तीन और अमेठी में 24 शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।