{"_id":"69de3031be2340166600eb86","slug":"video-video-bharaica-ma-taraka-sa-kacalkara-tha-varashhaya-masama-blka-ka-mata-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में ट्रक से कुचलकर दो वर्षीय मासूम बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में ट्रक से कुचलकर दो वर्षीय मासूम बालक की मौत
मंगलवार को मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा अपने माता-पिता के साथ बाइक से नानी के घर जा रहा था।
बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर निवासी राकेश (30) अपनी पत्नी बीनू (26) और बेटे दिवांश आर्या (02) के साथ बाइक से मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। राकेश अपनी पत्नी बीनू के पिता गिरधारी लाल के मृत भोज में शामिल होने जा रहे थे।
इस दौरान मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर सांईगांव चौराहे के पास बाबागंज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दो वर्षीय मासूम दिवांश ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची है। राकेश और बीनू का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।