{"_id":"69e38c364e4cfad2e10c4192","slug":"video-blramapara-ma-bhajapa-mahal-maraca-na-ida-gathabthhana-ka-faka-patal-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने इंडी गठबंधन का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
बलरामपुर में महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास न होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के वीर विनय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। सपा व कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इंडी गठबंधन का पुतला फूंका।
जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री बिंदू विश्वकर्मा एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय अटल भवन से नारेबाजी करते हुए वीर विनय चौराहा पहुंची। विपक्षी पार्टियों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि इंडी गठबंधन ने लोकसभा में पेश किए गए महिला आरक्षण बिल का विरोध करके यह साबित कर दिया कि उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।
विपक्षी पार्टियों ने महिला विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए उनका अपमान भी किया है। आने वाले चुनावों में महिलाएं अपने अपमान का जवाब उन्हें जरूर देंगी। पुतला फूंकते समय साधना पांडेय, झूमा सिंह, वंदना पासवान, सविता सिंह, मंजू तिवारी, प्रभा शुक्ला, सुधा त्रिपाठी, डाली गुप्ता, निधि सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, व रेखा सहित अन्य मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।