{"_id":"69e9c1f473e7dc24e100261e","slug":"video-parashuram-jayanti-celebrated-with-great-fervor-in-pddup-nagar-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू नगर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू नगर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई, VIDEO
केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में बुधवार को भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव (जयंती) का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में लगभग 5 से 6 हजार लोगों की भागीदारी रही, जिसने आयोजन की भव्यता को दर्शाया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गोरखपुर की चिल्लूपार विधानसभा सीट से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव देश और समाज को दिशा देता आया है और आज भी देश-प्रदेश की राजनीतिक दशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक उदय भान करवरिया, सुनील भराला, डॉ. राजेश, डॉ. सौना द्विवेदी, मिथिलेश तिवारी एवं पं. राजेशपति त्रिपाठी (पूर्व विधान परिषद सदस्य) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके साहस, ज्ञान और धर्म के प्रति समर्पण पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
आयोजन का संचालन ब्राह्मण समाज, जनपद चंदौली द्वारा किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सामाजिक समरसता और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें समाज में एकता, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।