{"_id":"69e9d4650ecc89481e0dfcb5","slug":"video-security-lapse-at-pddup-junction-bull-roams-on-platform-7-ramp-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा में चूक, प्लेटफॉर्म 7 के रैंप पर घूमता रहा सांड़; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा में चूक, प्लेटफॉर्म 7 के रैंप पर घूमता रहा सांड़; VIDEO
देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है। स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर सात के रैंप पर एक सांड को खुलेआम चहलकदमी करते देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड काफी देर तक रैंप पर टहलता रहा और रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में वह खुद ही वहां से चला गया। इस दौरान किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई, लेकिन यह घटना सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस व्यस्त जंक्शन पर प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की जाती है, इसके बावजूद इस तरह का मवेशी प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।