{"_id":"69e9c1f792536fa8eb0a8d24","slug":"video-teachers-served-watery-rajma-during-training-video-goes-viral-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में शिक्षकों को मिला ‘पानी वाला राजमा’, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में शिक्षकों को मिला ‘पानी वाला राजमा’, वीडियो वायरल
सैयदराजा क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान दिए गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में एक शिक्षक राजमा की दाल दिखाते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि इसमें “सिर्फ पानी ही पानी” है और ऐसा लग रहा है जैसे पानी में राजमा डाल दिया गया हो।
सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में 20 से 22 अप्रैल तक जनगणना के लिए शिक्षकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण में जनपद के कुल 816 शिक्षक शामिल हुए थे। वायरल वीडियो प्रशिक्षण के पहले दिन का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षकों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर हंगामा भी किया। शिक्षकों का आरोप था कि प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में इस तरह का घटिया खाना परोसा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले पर प्रशिक्षण के संयोजक व तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर ने बताया कि पहले दिन जिस स्थान से भोजन मंगाया गया था, उसकी शिकायत मिलने के बाद तत्काल व्यवस्था में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरे दिन से दूसरी जगह से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया गया, जिससे समस्या का समाधान कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।