Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
The trend of children falling ill at Atal Residential School continues; the condition of seven more has deteriorated.
{"_id":"6a59bdaa19ecc598d107612b","slug":"video-the-trend-of-children-falling-ill-at-atal-residential-school-continues-the-condition-of-seven-more-has-deteriorated-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी, सात की और हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी, सात की और हालत बिगड़ी
जाखलौन के धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शुक्रवार की सुबह फूड प्वाइजनिंग के चलते सात और बच्चों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में नाजुक हाल में बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम उपचार में जुट गई थी। मौके पर सीएमओ, जिलाधिकारी, मंत्री मनोहर लाल समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों का हाल जानने के लिए विद्यालय पहुंची थी। विद्यालय में मौजूद करीब 300 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) कराई गई। एहतियात के तौर पर रातभर निगरानी के लिए चिकित्सकों की टीमें भी विद्यालय में तैनात की गई थी।
बताया जा रहा बृहस्पतिवार को दोपहर का भोजन करने के बाद 46 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंची और प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद तीन एंबुलेंस से बच्चों को मेडिकल कॉलेज भेजकर भर्ती कराया गया। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर भोजन और खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
धौर्रा स्थित मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय में फिलहाल कक्षा छह से 11 तक 845 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कक्षा 11 की पढ़ाई शुरू नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को 707 विद्यार्थी विद्यालय में मौजूद थे। दोपहर करीब 1:40 बजे मध्यावकाश के दौरान बच्चों ने कढ़ी, चावल, सब्जी और रोटी खाई। बच्चों के अनुसार खाना खाने के करीब 45 मिनट बाद कई विद्यार्थियों को चक्कर आने, नींद महसूस होने, पेट और गले में दर्द, उल्टी तथा दस्त की शिकायत होने लगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।