{"_id":"69aabaa6bf8a5f8389064977","slug":"video-video-agal-maha-shanpr-ha-sakata-gagasa-gaga-pal-sa-vahana-ka-aavagamana-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"video: अगले माह शुरू हो सकता गेगासों गंगा पुल से वाहनों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
video: अगले माह शुरू हो सकता गेगासों गंगा पुल से वाहनों का आवागमन
गेगासों गंगा नदी पर बने जर्जर पुल की मरम्मत का काम अंतिम चरण में चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह तक पुल से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इसकी मरम्मत में करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुल जर्जर होने से आवागमन रोका गया है।
इससे वाहन चालकों को 20 किमीण् का चक्कर काटना पड़ रहा है। बांदा-बहराइच हाईवे पर छोटे और भारी वाहनों का आवागमन होता है। इससे फतेहपुरए बांदा समेत आसपास जिले के लोग आते-जाते हैं। सरेनी क्षेत्र के गेगासों में बना गंगा पुल जर्जर होने से आठ महीने पहले भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। फतेहपुर की तरफ से जाने वाले वाहनों को अब लालगंजए मुराईबाग होते हुए निकाला जा रहा है। इसके लिए वाहन चालकों को अतिरिक्त 20 किमी चक्कर काटना पड़ रहा है।
आईटीआई की रिपोर्ट के बाद शुरू होगा आवामन
रायबरेली। शहर के बीच स्थित गल्लामंडी ओवरब्रिज की मरम्मत के बाद लोड टेस्टिंग का काम पूरा हो गया हैए लेकिन ओवरब्रिज से अभी आवागमन शुरू नहीं कराया गया है। टेस्टिंग की जांच रिपोर्ट आईटीआई से आनी बाकी है। जहानाबाद चौकी से रतापुर चौराहा जाने वाले मार्ग पर गल्ला मंडी के निकट बना ओवरब्रिज अगस्त 2025 को क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद से ओवरब्रिज से आवागमन बंद करा दिया गया। सेतु निगम की ओर से मरम्मत का काम पूरा करा लिया गया है।
इस कार्य में एक करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए गए। बनारस से मनोज कुमारए आरबी सिंह की अगुवाई में आई टीम ने जांच थी। 27 फरवरी को लोड टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। अब टेस्टिंग रिपोर्ट आईटीआई से आनी बाकी है। अवर अभियंता आशुतोष ने बताया कि अगले सप्ताह तक रिपोर्ट आ सकती है। इसके बाद पहले छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।