{"_id":"6a660d1f69b828f3bb017364","slug":"video-video-patana-na-bhaiya-saga-pata-ka-lha-ka-rada-sa-pata-rafara-marapata-ka-btha-maka-sa-farara-ha-gaii-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पत्नी ने भाइयों संग पति को लोहे की रॉड से पीटा, रेफर, मारपीट के बाद मौके से फरार हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पत्नी ने भाइयों संग पति को लोहे की रॉड से पीटा, रेफर, मारपीट के बाद मौके से फरार हो गई
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे कलिकाबक्स मजरे बाल्हेमऊ गांव में शनिवार देर शाम घरेलू विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने दो भाइयों को बुलाकर पति की लोहे की रॉड से पिटाई करवा दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी निर्मल के दोनों पैरों में गहरे जख्म आए हैं। परिवारीजनों ने फ़ौरन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की मां माया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बेटे और बहू के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान बहू ने फोन कर अपने दो भाइयों को घर बुला लिया।
आरोप है कि बहू के भाइयों ने गाली गलौज करते हुए निर्मल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल का उपचार कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।