{"_id":"69aaaeee75efc166c309657c","slug":"video-video-rayabral-ma-caugdhakaranae-sa-aakarashata-garamanae-na-kaya-paratharashana-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"video: रायबरेली में चौड़ीकरण से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
video: रायबरेली में चौड़ीकरण से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
स्टेट हाईवे बांदा बहराइच चौड़ीकरण को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जामकर विरोध प्रदर्शन किया सूचना पर पहुंचे पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के समझाने पर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपने के बाद लोग माने जाम खुला।
शुक्रवार को भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण भवानीगढ़ चौराहे पर पहुंच गए ग्रामीणों ने 5 मिनट के लिए स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह व भाजपा के मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी को मिली मौके पर पहुंच गए उन लोगों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बातचीत की जाएगी।
तब आक्रोशित ग्रामीण माने आक्रोशित ग्रामीणों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह को सौंप कर जल्द मार्ग के चौड़ीकरण करण कराये जाने की मांग की है। आक्रोशित ग्रामीण प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, दिलीप सिंह, पिंटू, नूर आलम, राजेश, सुनील कुमार, चंद्रिका प्रकाश पांडेय, उत्कर्ष, सत्यम, अशोक कुमार पांडेय, शिवकुमार , रामसुख, रणविजय सिंह , शशी सिंह भदौरिया सैकड़ो लोगों का कहना है कि बाराबंकी के कुंभी बॉर्डर से लेकर बछरावां तक 19 किलोमीटर आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है।
अब तक एक वर्ष में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है व 500 से अधिक लोगों के हाथ पैर टूट चुके हैं।लोगों का कहना है कि यदि जल्द इस मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि यह स्टेट हाईवे 13 कार्य योजना में प्रस्तावित है बजट आने पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पता चला था कि आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया है वहां पर पहुंचे उन लोगों से बातचीत की उनका ज्ञापन लिया और आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया है।इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसको लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर बात की जायेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।