{"_id":"697f6f83dd3290b5640ab65f","slug":"video-family-members-blocked-the-road-by-placing-the-body-in-front-of-the-babrala-police-station-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने बबराला थाने के सामने शव रख कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने बबराला थाने के सामने शव रख कर लगाया जाम
बबराला थाना क्षेत्र के गांव पहलवाड़ा में चुनावी रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में गोली लगने से ग्राम प्रधान की सास राशन डीलर की मौत हो गई थी। परिजनों ने रविवार को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट गंगा ले जाते समय शव थाने के बाहर रख कर जाम लगा दिया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। करीब 20 मिनट तक वाहन जाम में फंसे रहे।
बता दें कि गांव पहलवाड़ा में चुनावी रंजिश के चलते शुक्रवार की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। पथराव के साथ जम कर फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से ग्राम प्रधान मीरा देवी की सास राशन डीलर प्रेमवती की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में थाने में मृतका के पुत्र पवन कुमार की ओर से 12 नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजघाट गंगा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान दोपहर 12 बजे शव यात्रा जब थाने के बाहर से होकर गुजरी तो परिजनों व ग्रामीणों ने थाने के बाहर शव रख कर जाम लगा दिया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान यातायात प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पता लगने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगा रहे परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण डटे रहे। इसी दौरान सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव व उनके बेटे अखिलेश यादव उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने और पुलिस ने बबराला थाने के सामने लगे जाम को देखते हुए परिजनों से वार्ता कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। तब कहीं जाकर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट राजघाट चल दिए और जाम खुल सका। करीब 20 मिनट तक वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं शव यात्रा जब राजघाट मार्ग पर पहुंची तो वहां माघ पूर्णिमा के चलते गंगा स्नान को लेकर पहले से ही ट्रैफिक था। शव यात्रा में भारी भीड़ होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस वाहनों को आगे बढ़ा कर जाम खुलवाती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।