{"_id":"6a65e700911f7e52a605eaf4","slug":"video-video-khata-ma-mal-bna-sara-ka-shava-hataya-ka-aashaka-ma-farasaka-tama-jaca-karana-ma-jata-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेत में मिला बिना सिर का शव, हत्या की आशंका में फोरेंसिक टीम जांच करने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेत में मिला बिना सिर का शव, हत्या की आशंका में फोरेंसिक टीम जांच करने में जुटी
सीतापुर। संदना इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बिना सिर के पड़ा मिला। शव के आसपास किसी के नंगे पैर भागने के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
देवरी खुर्द गांव निवासी सुरजबली के खेत में रविवार को ग्रामीणों ने एक शव देखा। पास जाकर देखने पर ग्रामीणों के होश उड़ गए। शव की गर्दन धड़ से अलग थी और मौके पर सिर मौजूद नहीं था। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार, सीओ बृजेश कुमार ने घटनास्थल को देखा। शुरुआती जांच में सिर का कोई अता-पता न चलने पर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घटनास्थल के पास किसी के नंगे पैर भागने के निशान भी मिले हैं, जिनकी फोरेंसिक टीम द्वारा माप ली गई है।
आसपास के खंगाले जा रहे गुमशुदगी के रिकॉर्ड
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस का मुख्य ध्यान फिलहाल मृतक की पहचान (शिनाख्त) करने पर है। इसके लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों और नजदीकी जिलों से हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी के मामलों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।