{"_id":"6a60c0f6e59847010f0aff70","slug":"video-doctors-warn-that-lack-of-sleep-and-stress-are-harming-brain-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अधूरी नींद और तनाव से मस्तिष्क हो रहा बीमार, चिकित्सकों ने किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अधूरी नींद और तनाव से मस्तिष्क हो रहा बीमार, चिकित्सकों ने किया आगाह
बदलती जीवनशैली, लगातार तनाव और अधूरी नींद के कारण लोगों के मस्तिष्क पर गंभीर असर पड़ रहा है। न्यूरो सर्जन के अनुसार, पहले ब्रेन स्ट्रोक अधिक उम्र की बीमारी थी, लेकिन अब 35 से 50 वर्ष के लोगों में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि शुरुआती लक्षण पहचान कर समय पर इलाज से गंभीर खतरों को टाला जा सकता है। एसएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि एसएन की ओपीडी में हर महीने 50 से 60 मरीज ब्रेन स्ट्रोक के आ रहे हैं। मरीज के अस्पताल देर से पहुंचने पर इलाज जटिल हो जाता है। स्ट्रोक के बाद शुरुआती 4-5 घंटे उपचार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान इलाज मिलने पर मरीज को स्थायी विकलांगता से बचाया जा सकता है। शोध बताते हैं कि इलाज में हर मिनट की देरी से लगभग 19 लाख ब्रेन कोशिका नष्ट हो सकते हैं। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, धूम्रपान, तंबाकू, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता, लगातार तनाव और छह घंटे से कम नींद स्ट्रोक का खतरा बढ़ाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।