{"_id":"698c67c2b2752e64f90b5e22","slug":"video-fight-broke-out-between-two-parties-in-khandauli-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खंदाैली में पांच रुपये के लेनदेन में विवाद, दो घरों में तोड़फोड़; लूटपाट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खंदाैली में पांच रुपये के लेनदेन में विवाद, दो घरों में तोड़फोड़; लूटपाट का लगाया आरोप
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला महाराम स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में पांच रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार की देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने बाहर से एक दर्जन से अधिक हथियारबंद युवकों को बुलाकर दो घरों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। हमलावरों ने घर में रखे फ्रिज, कूलर, अलमारी सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाहर खड़ी बाइक को भी तोड़ डाला। एक पक्ष ने अलमारी तोड़कर नकदी और आभूषण लूट ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, गर्भवती महिला को पेट में लात मारकर घायल करने की बात भी सामने आई है। पूरी घटना घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ही पक्षों ने थाना खंदौली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक प्रबल प्रताप सिंह को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।