{"_id":"6a647f3e0acc72173a087802","slug":"video-garbage-piles-up-at-agra-eidgah-station-as-sanitation-workers-strike-enters-day-4-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईदगाह स्टेशन पर चौथे दिन भी जारी रही सफाईकर्मियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईदगाह स्टेशन पर चौथे दिन भी जारी रही सफाईकर्मियों की हड़ताल
आगरा। ईदगाह रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। तीन माह से वेतन न मिलने और वेतन बिल बजट के अभाव में पास न होने से नौ सफाईकर्मियों ने काम बंद कर रखा है। इससे स्टेशन पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं और रोजाना करीब 46 ट्रेनों से आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को बदबू और गंदगी के बीच सफर करना पड़ रहा है।
चार दिन से सफाई न होने के कारण मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, चारों प्लेटफॉर्म, सीढ़ियां और सेकेंड क्लास वेटिंग रूम में कूड़ा, पॉलीथिन, खाने की प्लेटें, दोने, नैपकिन, पानी की बोतलें और रैपर बिखरे पड़े हैं। बदबू से यात्री नाक-मुंह ढककर निकलते दिखे। स्टेशन से प्रतिदिन अमृत भारत, मरुधर, अवध, जियारत, अनन्या, गरबा, पारसनाथ, जोधपुर-हावड़ा, बीकानेर-हावड़ा, जनसाधारण, हल्दीघाटी और अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी सहित करीब 46 ट्रेनों का संचालन होता है। सफाईकर्मी दीपक ने बताया कि स्टेशन पर तीन महिला और छह पुरुष सहित नौ कर्मचारी हैं, जिन्हें आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है, लेकिन तीन माह से भुगतान नहीं हुआ। यात्री पवन, विनीता और दिनेश ने कहा कि सभी प्लेटफाॅर्म पर गंदगी है। बताया गया कि वेतन के लिए डीआरएम मुख्यालय भेजी गई फाइल बजट उपलब्ध न होने के कारण पास नहीं हो सकी। वहीं इस बारे में आगरा रेल मंडल के जनसपंर्क अधिकारी संजय कुमार गाैतम ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।