{"_id":"6a60c0e74a60b3b9ec0a2588","slug":"video-interstate-gang-committing-cyber-fraud-via-fake-csc-centers-busted-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 50 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, फर्जी सीएससी सेंटर से देते थे अंजाम; दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 50 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, फर्जी सीएससी सेंटर से देते थे अंजाम; दो शातिर गिरफ्तार
आगरा में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) आईडी, फर्जी लिंक और एपीके फाइल के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सिद्धार्थनगर निवासी आयुष कुमार और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी राजा उर्फ गुल प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने आगरा में 10 से 12 करोड़ रुपये और पूरे गिरोह द्वारा 50 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी दी है। जांच में गिरोह के तार हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और दुबई तक जुड़े मिले हैं। पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया है जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साथ ही करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध सीएससी वॉलेट ट्रांजैक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।