{"_id":"6a771e4b68ebb9076004cd91","slug":"video-pnc-constructed-southern-bypass-for-456-crore-potholes-appeared-within-two-years-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीएनसी ने 456 करोड़ में बनाया था दक्षिणी बाईपास, दो साल में हो गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीएनसी ने 456 करोड़ में बनाया था दक्षिणी बाईपास, दो साल में हो गए गड्ढे
पीएनसी इंफ्राटेक के घटिया निर्माण का गवाह न्यू दक्षिणी बाईपास भी है। 456 करोड़ रुपये की लागत से बने बाईपास पर चंद साल में ही भ्रष्टाचार के गड्ढे नजर आने लगे थे। हालत यह रही कि इसके घटिया निर्माण पर खुद भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, एमएलसी विजय शिवहरे व अन्य ने आवाज उठाई। केंद्र सरकार ने मरम्मत के लिए 125 करोड़ रुपये और स्वीकृत किए। अब भी दक्षिणी बाईपास की हालत नहीं सुधरी है। पीएनसी इंफ्राटेक ने 32.8 किमी लंबा चार लेन न्यू दक्षिणी बाईपास का निर्माण जून, 2011 में शुरू किया। यह रैपुरा जाट से ग्वालियर रोड (एनएच-44) तक है। 456.5 करोड़ रुपये की लागत से दिसंबर 2016 में तैयार हो गया। इस पर यातायात शुरू होने के एक-दो साल में ही हालत खराब होने लगी। गड्ढे होने के साथ ही डामर उखड़ने लगी थी। 7-8 साल में बाईपास की हालत जर्जर हो गई। इस पर फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पक्षालिका सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे और जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने इसकी खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाए। इन्होंने बाकायदा संजय प्लेस में प्रेसवार्ता कर इसकी घटिया कार्य की जानकारी दी। इन्होंने कहा कि कि बाईपास की जर्जर हालत को देखते हुए पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 125 करोड़ रुपये और मंजूर कराए। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मरम्मत होने के बाद भी दक्षिणी बाईपास की अभी भी हालत खराब है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।