{"_id":"6a6081c34db318fd6a05f590","slug":"video-video-amatha-ma-bjal-katata-para-mahalo-na-ghara-bjal-thafatara-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में बिजली कटौती पर महिलाओं ने घेरा बिजली दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में बिजली कटौती पर महिलाओं ने घेरा बिजली दफ्तर
अघोषित बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में दिन और रात की लगातार कटौती से घर-गृहस्थी का कामकाज ठप हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। काफी देर तक प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व रीता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रात में कई बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बार-बार बिजली आने-जाने से घरेलू उपकरण प्रभावित हो रहे हैं, पेयजल संकट गहरा रहा है और किसानों को सिंचाई के लिए रातभर जागना पड़ रहा है। धान की फसल की सिंचाई समय पर न होने से खेती भी प्रभावित हो रही है।
महिलाओं ने मांग की कि अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद कर रात्रिकालीन निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही 33/11 केवी उपकेंद्र गौरीगंज को जायस और हथवा उपकेंद्रों से अलग फीडर से जोड़ने की मांग उठाई। उनका कहना था कि तीनों उपकेंद्र एक ही लाइन से जुड़े होने के कारण बार-बार फॉल्ट और ओवरलोडिंग होती है, जिससे आपूर्ति बाधित रहती है। ज्ञापन में जर्जर व लटकते बिजली तारों को बदलने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में अनीता गौतम, कमलेश सरोज, रामलखी, लावित्री, गोलका, सनीना समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।