{"_id":"6a26b9ac58fe8fcbca067958","slug":"video-video-lghatatama-mahatatama-ka-parashana-na-uljhaya-nagaraka-sahata-lga-karana-val-saval-ma-bhal-jaka-jaesa-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लघुत्तम महत्तम के प्रश्न ने उलझाया, नागरिक संहिता लागू करने वाले सवाल में भूले जीके जीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लघुत्तम महत्तम के प्रश्न ने उलझाया, नागरिक संहिता लागू करने वाले सवाल में भूले जीके जीएस
पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत और उत्साह दोनों दिखाई दिए। लघुत्तम व महत्तम के प्रश्नों में जहां बच्चे उलझे रहे तो वहीं नागरिक संहिता लागू करने वाले दूसरे राज्य व अन्य प्रश्नों में जीके जीए भूल गए।
गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपने अनुभव साझा किए। बाराबंकी से आई साक्षी ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित था। हिंदी और गणित के प्रश्न अच्छे व सहज थे, जिससे उन्हें अधिक परेशानी नहीं हुई। हालांकि सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्नों में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा।
आंबेडकर नगर की अंशिका ने बताया कि इस बार का जीके जीएस के प्रश्न अपेक्षा से थोड़ा कठिन रहा। कहा कि उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तुलना में भी कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण लगे। विशेष रूप से सामान्य अध्ययन में हाईलेवल के प्रश्न पूछे गए थे। गोरखपुर के आदित्य गुप्ता ने बताया कि अन्य विषयों के प्रश्न सरल रहे। गणित के लघुत्तम, महत्तम सहित अन्य प्रश्न कठिन पूछे गए थे, जिन्हें पूरा हल करने के बाद ही सही उत्तर दिया जा सकता था। सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्न भी कठिन रहे।
अयोध्या की कोमल ने बताया कि वहीं गणित और रीजनिंग के सवाल अपेक्षाकृत आसान थे। अयोध्या की ही सुनम यादव ने बताया कि कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा। सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्न कठिन थे लेकिन अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। उन्होंने एक रोचक प्रश्न का जिक्र करते हुए बताया कि पूछा गया था कि कौन-सा प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से पेशेवर नेटवर्किंग के लिए प्रयोग किया जाता है? इसके तीन विकल्प दिए गए थे लेकिन हमारे समझ में नहीं आए। हालांकि ज्यादातर बच्चों ने पेपर को आसान ही बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।