{"_id":"6a75c59aa77c54a9d105c9ac","slug":"video-bharaica-ma-8-karaugdha-ka-lgata-sa-naramata-saecasa-bna-shapasa-cakatasaka-kakashha-sa-mal-sharab-ka-btal-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में 8 करोड़ की लागत से निर्मित सीएचसी बना शोपीस, चिकित्सक कक्ष से मिली शराब की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में 8 करोड़ की लागत से निर्मित सीएचसी बना शोपीस, चिकित्सक कक्ष से मिली शराब की बोतल
बहराइच में सीएचसी, सेमरा विशेश्वरगंज में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित चिकित्सालय की हकीकत शुक्रवार को लाइव चेक में सामने आई। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं केवल कागजों तक ही सीमित नजर आईं। अस्पताल परिसर में केवल एक अनुचर मौजूद मिला, जबकि अधीक्षक समेत आठ कर्मचारियों की यहां तैनाती बताई जाती है।
यही नहीं चिकित्सक कक्ष में रखी टेबल के रैक से शराब की एक बोतल मिली। वहीं खिड़की के पास रखे भगवान शंकर के चित्र के बगल में शराब का गिलास भी रखा मिला। जब इस संबंध में मौके पर मौजूद अनुचर दुर्गेश से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में भी उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में चौकीदार के अलावा कोई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आता। इसके बावजूद उपस्थिति पंजिका में सभी कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति दर्ज कर दी जाती है।
मामले में अधीक्षक डॉ. उपेंद्र कुमार से फोन पर संपर्क कर उनकी अनुपस्थिति के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह गुरुवार को आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए जिला मुख्यालय गए थे।
ग्रामीण शिवा सिंह ने बताया कि इतने बड़े अस्पताल के बनने के बावजूद क्षेत्रवासियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। किसी के बीमार होने पर उन्हें करीब पांच किलोमीटर दूर गंगवाल जाकर निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है।
वहीं ग्रामीण अरविंद ने कहा कि अस्पताल बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन आज भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं और अस्पताल केवल भवन बनकर रह गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।