{"_id":"69fefc3deb6b580d45038dc0","slug":"video-bharaica-ma-marapata-ka-aarapaya-ka-garafatara-na-hana-sa-aahata-yavaka-bjal-tavara-para-caugdhha-kafa-thara-cal-hagama-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत युवक बिजली टॉवर पर चढ़ा, काफी देर चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत युवक बिजली टॉवर पर चढ़ा, काफी देर चला हंगामा
बहराइच में रिसिया क्षेत्र के भैंसहा ग्राम पंचायत के मजरा शेखापुर में शनिवार सुबह एक युवक 132 केवीए विद्युत टॉवर पर चढ़ गया। इसके बाद जान देने की चेतावनी देने लगा। उसका आरोप था कि मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। काफी समझाने-बुझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद वह टॉवर से नीचे उतरा।
रिसिया मोड़ चौकी प्रभारी कन्हैया लाल दीक्षित ने बताया कि करीब दो माह पूर्व बकाया रुपये मांगने को लेकर तीर्थराम विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा और केवल कुमार यादव के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में तीर्थराम विश्वकर्मा की ओर से महेश, केवल कुमार, सुशील समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे नाराज होकर अरुण विश्वकर्मा शनिवार सुबह गांव के पास आलादीन के खेत में लगे 132 केवीए विद्युत टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद विद्युत विभाग के अवर अभियंता आलोक तिवारी को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर अरुण विश्वकर्मा टॉवर से नीचे उतरा। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।